Home » , » GK in hindi : लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न

GK in hindi : लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न

लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। भारतीय इतिहास और भूगोल की घटनाओं पर आधारित प्रश्न तथा उनके उत्तर 

1. किस राज्य में 'अभिनव भारत सोसायटी' नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना हुई थी?
(अ) राजस्थान
(ब) महाराष्ट्र
(स) गुजरात
(द) तमिलनाडु

2. कौन गुप्त वंश का अंतिम शासक था ?
(अ) चंद्रगुप्त (ब) समुद्रगुप्त
(स) स्कंदगुप्त (द) हर्षवर्द्धन

3. लंदन में हुए किस गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गांधी सम्मिलित हुए थे ?
(अ) दूसरे (ब) तीसरे
(स) चौथे (द) पांचवें

4. अंतिम मुगल बादशाह बहादुरशाह ज़फर द्वितीय की मृत्यु कहां हुई थी ?
(अ) काबुल (ब) नई दिल्ली
(स) आगरा (द) रंगून

5. 'गदर पार्टी' की स्थापना किसने की थी ?
(अ) लाला हरदयाल (ब) लाला लाजपतराय
(स) लाला मुकंदलाल (द) लाला रामदयाल

6. हल्दीघाटी के युद्ध में कौन महाराणा प्रताप की सेना के सेनापति थे?
(अ) राजा मानसिंह (ब) सरदार हकीमखान सूर
(स) सरदार सुलेमान खान (द) सरदार इब्राहिम सूर

7. जौनपुर में स्थित अटाला मस्जिद का निर्माण किस शासक ने कराया था?
(अ) इब्राहिम शाह शर्की (ब) मुहम्मद शाह शर्की
(स) इल्तुतमिश (द) अटाल बहादुर शाह

8. सती प्रथा को किस वर्ष लॉर्ड विलियम बैंटिंक ने गैर कानूनी एवं दण्डनीय अपराध घोषित कर दिया था?
(अ) 1858 (ब) 1829
(स) 1830 (द) 1930

9. कालसी के शिलालेख का संबंध किससे है ?
(अ) सम्राट हर्षवर्द्धन से (ब) सम्राट जरासंध से
(स) सम्राट अशोक (द) राजा भोज

10. किसके दरबार में अब्दुस्समद तथा दसवंत नामक चित्रकार थे?
(अ) विक्रमादित्य (ब) अकबर
(स) कृष्णदेव राय (द) समुद्रगुप्त

11. भारत की जनगणना-2011 के अनुसार हमारे देश का लिंगानुपात कितना है ?
(अ) 943 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष
(ब) 1000 महिलाएं प्रति 943 पुरुष
(स) 870 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष
(द) 843 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष

12. मानसरोवर झील कहां स्थित है ?
(अ) पाकिस्तान में (ब) तिब्बत में
(स) रूस में (द) सिक्किम में

13. राणा प्रताप सागर बांध किस नदी पर बनाया गया है?
(अ) चंबल नदी पर (ब) नर्मदा नदी पर
(स) ब्यास नदी पर (द) गंगा नदी पर

14. 'करेवा' के रूप में जानी जाने वाली हिमानी वेदिकाएं भारत में मुख्यत: कहां मिलती हैं ?
(अ) आंध्र प्रदेश में (ब) राजस्थान में
(ब) झारखंड में (द) कश्मीर में

15. भारत के किस राज्य में फुल्हर झील स्थित है ?
(अ) मध्य प्रदेश में (ब) झारखंड में
(स) उत्तर प्रदेश में (द) छत्तीसगढ़ में

16. कौनसी झील हैदराबाद एवं सिकन्दराबाद के बीच स्थित है ?
(अ) हुसैन सागर झील (ब) आना सागर झील
(स) फुलहर झील (द) वुलर झील

17. सोन नदी का उद्गम स्थल कहां है ?
(अ) बक्सर (ब) अमरकंटक
(स) चास (द) पटना

18. किस महाद्वीप को कॉन्टिनेंट ऑफ कॉन्ट्रास्ट्स (भिन्नताओं का महाद्वीप) कहते हैं ?
(अ) एशिया (ब) उत्तरी अमेरिका
(स) अफ्रीका (द) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: 1 ब 2 स 3 ब 4 द 5 अ 6 ब 7 अ 8 ब 9 स 10 ब 11 अ 12 ब 13 अ 14 द 15 स 16 अ 17 ब 18 अ

0 comments:

Post a Comment

Enter your email address for Free Job & Gk News

Enter your email ID and click on "Subscribe" button and CLICK ON THE CONFIRMATION LINK SENT TO YOUR EMAIL